पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने बैठक में लिया क्लीनिक पर 1 मार्च को ईएनटी कैंप लगाने का निर्णय

भाजपा ने बैठक में लिया क्लीनिक पर 1 मार्च को ईएनटी कैंप लगाने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | भाजपाचिकित्सा प्रकोष्ठ की मीटिंग जिला अध्यक्ष डाॅ. राजेश आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एक मार्च को डॉ. नरेश कौशल के क्लीनिक पर ईएनटी कैंप लगाने का निर्णय लिया गया। डॉ. सीके ठाकुर, डाॅ. नरेश कौशल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वैक्सिनेशन, टाईफाइड, जनरल कैंप, रक्तदान शिविर, अवेयरनेस कैंप, योग पौधारोपण का कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। प्रधान राजेश आनंद ने बताया कि समय-समय पर मेडिकल कैंप में हार्ट, स्पाइन के लिए विशेषज्ञ भी बुलाए जाएंगे। आज के विशिष्ट अतिथि श्याम बत्तरा, प्रधान भारती विकास परिषद, जीयो गीता के नगर संयोजक रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रधान डाॅ. राजेश आनंद, मीडिया सलाहकार सुभाष गुरेजा, नीलोखेड़ी प्रधान डाॅ. प्रवीण गुप्ता, शहरी प्रधान डाॅ. मुकेश मैनी, डाॅ. ईशम सिंह आर्य, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. दीपक मेहरा, डाॅ. विक्रम टुटेजा, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. संजीव शर्मा, डा. एन.पी. सिंह, डाॅ. केवल कृष्ण चौधरी, डाॅ. राजेश वर्मा, डाॅ. संजय बंसल मौजूद रहे।