10 हजार नए सदस्य बनाएगा किसान संघ: आर्य
भारतीयकिसान संघ ने विवेकानंद स्कूल में सोमवार को बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामकिशन आर्य ने की। आर्य ने बताया कि पूरे भारत में सदस्यता अभियान शुुरू कर दिया है। करनाल जिले में 17 फरवरी तक दस हजार कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रधान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सदस्यता अभियान से जुड़ना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंधु ने कहा कि वर्तमान सरकार भी पिछली सरकारों की तरह किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। फसलों के लागत रेट बढ़ने पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान संघ मांग करता है कि इस वर्ष कर्ज वसूली पर रोक लगाई जाए। वहीं गेंहू का रेट 2 हजार तय करने, मनरेगा को किसान बुवाई कटाई से जोड़ा जाए, भूमि अधिग्रहण कानून किसान अनुकूल बनाया जाए, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, किसान परिवार के मुखिया को कर्मचारियों की तरह पेंशन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी किसान संघ ने की।