- Hindi News
- चौकीदारों ने की मुनादी भत्ता दिलाने की मांग
चौकीदारों ने की मुनादी भत्ता दिलाने की मांग
करनाल | ग्रामीणचौकीदार सभा ने सोमवार को कर्ण पार्क में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता राज्य चेयरमैन एवं जिला प्रधान परवारा राम ने की।
संचालन जिला सचिव एवं राज्य प्रधान कलीराम ने किया। बैठक में चाैकीदारों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद सभा के सदस्यों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौकीदार सभा ने मांग करते हुए कहा है कि उन्हें मुनादी भत्ता उपलब्ध करवाया जाए। खंड असंध घरौंडा में अप्रैल 2010 से लेकर अब तक का बकाया है। समाज कल्याण अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मुनादी भत्ता बजट की डिमांड को निदेशक पंचायत विभाग को भेजा दिया गया है।