पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार इलाज के बाद कुष्ठ रोग होगा दूर: शर्मा

लगातार इलाज के बाद कुष्ठ रोग होगा दूर: शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| इंदिराचक्रवर्ती ग्राम कुष्ठ आश्रम, करनाल में नव आशा ज्योति समाजसेवी संस्था द्वारा राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस के तहत कुष्ठ रोग जागरुकता फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्था अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग असाध्य चमड़ी का रोग है लोग जागरुकता के अभाव में इसे दैवीय प्रकोप मान बैठते हैं, लेकिन लगातार इलाज के बाद इस रोग पर पूर्णतया रोक लगाई जा सकती है। रणदीप ने बताया कि कुष्ठ रोगी भी अपने घर में रहकर सामान्य जीवन जी सकता है। छह से बारह माह तक लगातार दवाई लेने के बाद यह रोग ठीक हो सकता है तथा सरकारी चिकित्सालयों में इस रोग का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। विजय पूनिया सुभाष ने विचार व्यक्त किए। इंदिरा चक्रवर्ती कुष्ठ आश्रम के प्रधान केवल दास, डॉ. राजेश मेहरा, ऋषि, अशोक, ममता शर्मा, श्वेता रानी, रीना देवी, मीनू मान, सर्वजीत कौर, विजय कुमार, राजेश, सोहन मौजूद रहे।