भ्रूण हत्या एक सामाजिक बुराई : गोयल
डीएवीपीजी कॉलेज में जिला लीगल सर्विस अथाॅरिटी, लीगल लिटरेसी सैल एनएसएस और वूमेन सैल के संयुक्त तत्वावधान में पीसीपी एनडीटी एक्ट विषय पर जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की। कार्यक्रम में डीएलएसए के संचालक अमीश गोयल, एडवोकेट रमन शर्मा, पैरालीगल वाॅलिंटियर सुमन लता ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अमीश गोयल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक बुराई को रोकने का एक मात्र उपाय महिला सशक्तिकरण है। उन्होंने घरेलू हिंसा के विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।
तकनीकी का समाज हित में प्रयोग किया जाए
कॉलेजके प्राचार्य ने कहा कि जो तकनीकी समाज के लाभ के लिए है, उसका सदुपयोग होना चाहिए। इसी प्रकार के कार्यक्रमों से समाज को जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सुलोचना नैन ने किया। कार्यक्रम में डॉ. बीके कौशिक, प्रो. धर्मपाल, डॉ. राज्यश्री, प्रो. एके पुरी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रितु, प्रो. बलराम शर्मा, प्रो. सुमित गोयल, प्रो. रजनी शर्मा, प्रो. संदीप जोशी, प्रो. अनुराग वर्मा सहित कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।