- Hindi News
- शिविर में मरीजों को कराया गया रोगों के बारे में अवगत
शिविर में मरीजों को कराया गया रोगों के बारे में अवगत
करनाल | दुग्गलकॉलोनी स्थित डॉ. अर्चना अस्पताल में शनिवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अर्चना सोनी ने मरीजों का चेकअप किया। महिला पुरुषों के विभिन्न रोगों के बारे में रोगियों को अवगत कराया गया और उन्हें बताया गया कि हम किस तरह से बीमारियों से बच सकते हैं। कैंप में करीब 150 रोगियों की जांच की गई। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि हमें रोजाना सैर करनी चाहिए।