डीसी को सौंपा 31 हजार रुपए का चेक
करनाल | दयालसिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए एकत्रित की गई 31 हजार रुपए की धनराशि का चेक उपायुक्त बलराज सिंह को सौंप। प्रशासन के माध्यम से यह धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी। बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए यह धनराशि कालेज के विद्यार्थियों ने एकत्र की है। शनिवार को डीसी कैंप कार्यालय में दयाल सिंह कॉलेज की छात्राएं गीता रानी मढाण,अमनप्रीत,प्रीतपाल,अनु दीक्षा शामिल थी। चेक प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पुनीत कार्य बताया। उन्होंने अन्य युवाओं को भी इन विद्यार्थियों के प्रयासों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि पूरा देश इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के साथ है। हम सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। एक्सईएन नगर निगम रमेश मढाण आैर सचिव विनोद मेहरा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए डीसी को 31 हजार का चैक सौंपते विद्यार्थी।