पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह पुलिस कर्मचारी निलंबित

छह पुलिस कर्मचारी निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जुलाईमहीने में एक हवालाती की मौत के मामले में हरियाणा जेल डीजीपी के आदेश पर जेल में कार्यरत छह पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में एक अन्य जेल अधिकारी को जार्ज शीट किया गया है। हाईकोर्ट ने डीजीपी जेल हरियाणा, एसपी, हेड एडमिनिस्ट्रेशन सचिव जेल अधीक्षक को नोटिस भेजा था। नोटिस में पुलिस अधिकारियों को 30 सितंबर तक यह बताने के लिए कहा गया है कि जेल में बंद हवालाती के शरीर पर चोट के निशान कैसे आए। हवालाती की मौत के मामले में काफी अनियमितताएं पाई गई। जिसके आधार पर हरियाणा जेल डीजीपी ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल ने बताया कि इस मामले में रविंद्र, गुरुमुख, राजेश, सुरेश, संदीप जितेंद्र को सस्पेंड किया गया है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है।