- Hindi News
- तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 25 से
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 25 से
करनाल | हरियाणाशतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी सदोपुर अंबाला में 25 से 27 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इंटर स्कूल एवं कॉलेज टीम शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सबसे कम आयु के शतरंज खिलाड़ी कौटिल्य पंडित बड़ी आयु के दिग्गज शतरंज खिलाडिय़ों के बीच अपनी चुनौती पेश करेंगे। स्पर्धा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 24 सितंबर तक एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर किया जा सकेगा।