करनाल | गांव स्टौंडी निवासी करीब 21 वर्षीय रवि कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि युवक काफी समय से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था। वह अपने खेत में गया हुआ था और वहीं पर उसका शव परिजनों को मिला। परेशानी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।