करनाल। माजरारोड़ान निवासी 22 वर्षीय टैक्सी चालक अमित कुमार पिछले छह दिनों से गायब है। परिजनों ने युवक के बारे में काफी खोजबीन की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने बताया कि अमित कुमार करनाल टैक्सी स्टैंड पर कार खड़ी करता था। यहीं से कार को बुकिंग के लिए ले जाता था। 19 सितंबर को टैक्सी स्टैंड से दो युवक आए, और उसकी कार को बुकिंग पर दो तीन दिनों के लिए हरिद्वार ले गए। लेकिन तब से वह वापस नहीं आया।
उसका फोन भी बंद रहा है।
कर्ण सिंह, सुरेश, बलजीत, सुलतान सिंह, राजेश, राजबीर शर्मा, जसमेर आदि ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी को लेकर एसपी अभिषेक गर्ग से मिलने के लिए आए हैं।
उन्होंने एसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि गायब हुए अमित कुमार के बारे में पता चल सके। एसपी अभिषेक गर्ग ने परिजनों को मामले की निष्पक्षता से जांच का आश्वासन दिया है।
एसपी से मिले परिजन अन्य, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
(करनाल . टैक्सी चालक की तलाश के लिए एसपी से मिलने जाते टैक्सी चालक। )