पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंडबाजों के साथ निकली मां झंडेवाली की शोभा यात्रा

बैंडबाजों के साथ निकली मां झंडेवाली की शोभा यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। मां झंडे वाली सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को विशाल शोभा यात्रा का निकाली गई। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सर्राफा बाजार में पं. नरेश शर्मा, नीरज शर्मा पुजारी लक्ष्मण पांडे ने मंत्रोच्चारण द्वारा गणेश पूजा, शिव अराधना, मां झंडे वाली के स्वरूप को पालकी में विराजमान किया। जहां से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए सर्राफा बाजार, जीटी रोड, कमेटी चौक, नेता जी सुभाष मार्केट, सब्जी मंडी, बीज मार्केट, कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड पर सनातन धर्म मंदिर में विश्राम लिया।
वहां पर भजन कीर्तन, आरती प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बैंडबाजों के साथ गणेश, हनुमान शिव जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी की।
इस अवसर पर प्रधान राजेश लांबा, धार्मिक सलाहकार सुभाष गुरेजा, अशोक कथूरिया, श्याम बत्तरा, संजय बत्तरा, गोल्डी खुराना, परमानंद खुराना, संजय चौधरी, अशोक कटारिया, मुलखराज, राकेश बठला, श्रवण बठला, प्रदीप, आकाश, अमित खुराना, रमेश, मेघराज गर्ग, रमेश भाटिया, रोनित सचदेवा, देवेंद्र लूथरा, नरेंद्र गांधी, ओपी आर्य, सुशील शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

(मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से निकाली शोभायात्रा में नाचती महिला श्रद्धालु।)