- Hindi News
- आराधना मंदिर में वार्षिक महोत्सव 28 सितंबर को
आराधना मंदिर में वार्षिक महोत्सव 28 सितंबर को
महाप्रभावीश्री घंटा कर्ण महावीर देव स्थान का तीसरा वार्षिक महोत्सव आचार्य आत्मा राम महाराज एवं राष्ट्र संत वाचनाचार्य मनोहर मुनि महाराज का जन्म जयंती समारोह तथा वैरागी पवन जैन का दीक्षा महोत्सव इंद्री रोड स्थित श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में मनाया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता मानव र| राज कुमार जैन, लुधियाना करेंगे और मुख्य अतिथि मंगतराम जैन बब्बी मैसर्ज त्रिलोक चंद सर्राफ अमृतसर होंगे। देवस्थान पर ध्वज प्रतिष्ठा कंगार, ग्रुप लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वनाथ जैन करेंगे। मनमोहन जैन झंडारोहण की रस्म अदा करेंगे। श्री घंटा कर्ण महावीर दरबार अनावरण सुभाष जैन करेंगे। दीप प्रज्ज्वलन जितेंद्र जैन द्वारा किया जाएगा। जैनको पाइप्ज करनाल के सुरेंद्र जैन स्वागताध्यक्ष होंगे। वैरागी पवन जैन के धर्म के माता पिता अनिता जैन-सुशील जैन बनेंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भक्ति प्रस्तुत की जाएगी।