पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडर ग्राउंड रिचार्ज स्ट्रक्चर के जाने फायदे

अंडर ग्राउंड रिचार्ज स्ट्रक्चर के जाने फायदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानविकास चौधरी के खेतों में पांच देशों के 9 प्रतिनिधियों ने दौरा किया। यह लोग जापान, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका एवं बांग्लादेश से थे। इनके साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति डाॅ. एके सिंह एवं केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डाॅ. एसके कामरा डाॅ. सतिंद्र भी थे।

इस मौके पर विभिन्न देशों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने देखा कि जो अंडर ग्राउंड रिचार्ज स्ट्रक्चर लगा हुआ है उसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। यह रिचार्ज स्ट्रक्चर इसलिए लगाया गया था कि अधिक वर्षा आने पर हम अधिक पानी को इसमें संरक्षित कर सकते हैं। जिससे हमारी फसल भी खराब नहीं होती। इससे किसानों को बचना हाेगा।

इस अवसर पर किसान विकास चौधरी ने बताया कि इससे किसानों को काफी लाभ प्राप्त होता है। इससे एक तो भू जलस्तर एक समान रहता है दूसरा खेतों में भी बरसात के दिनों में अधिक पानी जमा नहीं होता। उन्होंने बताया कि यह एक पुराना टयूबवेल था जो कि 1990 में करीब 90 फीट पर कराया गया था जो कि सन 2008 में टयूबवेल फेल होने के कारण इसे बंद करना पड़ा था फिर इसे रिचार्ज स्ट्रक्चर के रूप में प्रयोग किया। पिछले कई सालों से हम इससे लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा विदेशी टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं अनुसंधान केंद्र मैक्सिको द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण परिवर्तन कृषि एवं खाद्य सुरक्षा प्रोग्राम के तहत क्लाइमेट स्मार्ट तकनीकों द्वारा आधारित ट्रायलों को भी देखा, जिसमें धान की जगह मक्का बिजाई परमानेंट बैड्स पर, धान की सीधी बिजाई, ग्रीन सीकर यंत्र एवं खेत में किस-किस समय हमें पानी लगाना है उसका यंत्र कितना पानी कौन-कौन सी फसल में लगा रहे है उसके मीटर का भी बारीकी से अध्ययन कर उसके लाभों के बारे में जाना। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने जाना कि किसान किस तरह से न्यूट्रिएंट एक्सपर्ट सा टवेयर के प्रयोग से आने वाली फसल की सिफारिशों के क्या-क्या फायदे ले सकते है। इस मौके पर सीमिट वैज्ञानिक डा. जे.एम. सूतलिया, प्रदीप सागवाल, किसान सुरेश कुमार, मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।