पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश

सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बलराज सिंह ने बताया कि विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों,चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में समय-समय पर वाहनों के प्रयोग तथा रैली के आयोजन बारे स्वीकृति लेने हेतू संबंधित विधानसभा के आरओ से संपर्क करना होगा तथा लाउड स्पीकर की स्वीकृति के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में एकल खिड़की यानी सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेंगे। उधर प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के कक्ष संख्या-14, नगर निगम कार्यालय एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में करनाल के कार्यालयों में मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किये गए है।