- Hindi News
- कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बताए गरीबी उसके प्रभाव
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बताए गरीबी उसके प्रभाव
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, भारतीय अर्थव्यवस्थाएं, वैश्वीकरण एवं भारतीय अर्थव्यवस्था, गरीबी एवं उसके प्रभाव, विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं उनके प्रभाव इत्यादि पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. रजनी ने किया। डॉ. एस. के सिन्धी एवं प्रो. निशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। डॉ. मीनाक्षी कुंडू कार्यक्रम की संयोजक रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाईपी शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा के समय समय पर पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहना चाहिए।