पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में चाकू से हमला कर प्रवासी मजदूर की हत्या

सब्जी मंडी में चाकू से हमला कर प्रवासी मजदूर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जीमंडी में एक दुकान के ऊपर बिहार निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्या के आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच करने के लिए सीआईए टीम डीएसपी मौके पर पहुंचे। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या आपसी कहासुनी के बाद हुई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि समस्तीपुर बिहार निवासी 25 वर्षीय मुकेश की एक दुकान के ऊपर हत्या की गई है।

घटनास्थल पर काफी खून बिखरा मिला है। यहीं पर सब्जी काटने का चाकू भी पुलिस को मिला है। जबकि मौके पर ही खीरे भी बिखरे पड़े हुए थे। पुलिस का कहना है कि एेसा लग रहा है कि युवक की किसी के साथ कहासुनी हुई और इससे उसकी हत्या की गई। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है।

हत्या के बाद मौका मुआयना करती पुिलस।

आरोपी को जल्द पकड़ेंगे

पुलिसका कहना है कि इस मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर देर रात तक पुलिस बल सिविल अस्पताल में जमा था घटना की गहनता के साथ जांच चल रही थी।