मंचूरी के पास कैंटर की टक्कर लगने से बजीदा रोड़ान निवासी 55 वर्षीय बालकिशन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बालकिशन गांव के ही अन्य लोगों के साथ जींद रैली से वापस गांव में लौट रहा था।
जब वह मंचूरी के पास कार रोककर सड़क के किनारे पेशाब करने लगा तो एक कैंटर चालक ने उसे साइड मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर बांसो गेट निवासी 35 वर्षीय रविंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।