करनाल. रांवरगांव के नरेंद्र कुमार के हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन लघु सचिवालय में भारी संख्या में पहुंचे। तहसीलदार हरि ओम अत्री, डीएसपी सतीश शर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की।
मृतक के परिजनों ने एसपी अभिषेक गर्ग से कहा कि नरेंद्र के हत्यारों को पुलिस ने अब तक नहीं पकड़ा है। एसपी ने कहा कि मामले के दोषियों काे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। जो अन्य आरोपी है, उन्हें भी पुलिस अतिशीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।