पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर ब्रिगेड स्टेशन को शिफ्ट होने का इंतजार

फायर ब्रिगेड स्टेशन को शिफ्ट होने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-4में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। अब सिर्फ फायर स्टेशन शिफ्ट तैयार होने का इंतजार है। नए फायर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड कर्मियों काे कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन पर एक करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

शहर ने तीन गुणा बढ़ोतरी कर ली है। सीजनली आगजनी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। लेकिन फायर ब्रिगेड का विस्तार उस ढंग से नहीं हो पाया है, जिसकी जरूरत महसूस की जाती है। पिछले 35 सालों से एक छोटी सी छत के नीचे फायर ब्रिगेड स्टेशन चल रहा है। हालांकि नए फायर ब्रिगेड की जरूरत को समझते हुए नगर निगम ने नया फायर स्टेशन भवन बनवाया है। लेकिन फायरब्रिगेड कर्मियों को इसके लाभ की दरकार बनी हुई है। क्योंकि नगर निगम अधिकारियों द्वारा फायर स्टेशन बनकर तैयार होने का दावा किया जा रहा है तो भी फायर स्टेशन को शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

करनाल- 9 गाड़ी, जिनमें से 3 कंडम घोषित होने वाली

असंधएक गाड़ी

तरावड़ी 2 गाड़ी

इंद्र एक गाड़ी

नीलोखेड़ी एक गाड़ी

घरौंडा एक गाड़ी।

^एक महीने पहले उनकी नगर निगम के अधिकारियों से बात हुई थी, तब बताया गया था कि फायर टैंक सहित कई काम अभी अधूरे हैं। सेक्टर-4 में फायर स्टेशन शिफ्ट होने के बाद वर्तमान फायर स्टेशन काे सब स्टेशन के रूप में चालू रखा जा सकता है। कृष्णचंद, जिलाफायर ऑफिसर।

14 अग्निशमन गाड़ियां हो सकेंगी खड़ी

नएफायर स्टेशन पर 14 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी, जबकि वर्तमान में चल रहे स्टेशन भवन में चार गाड़ियां ही पार्क हो पाती हैं, जबकि शेष गाड़ियां बाहर खड़ी रहती है।

नगर निगम की ओर से बनाए गए नए भवन में फायर स्टेशन के शिफ्ट होने के बाद पुराने फायर स्टेशन को सब स्टेशन का दर्जा मिलने की संभावना है, क्योंकि व्यस्त शहर लाइनपार क्षेत्र के लिए यह फायर स्टेशन जल्द सेवाएं देेने में लाभकारी रहेगा। क्योंकि सेक्टर-4 में बनाए गए फायर स्टेशन से रामनगर तक गाड़ी पहुंचने में काफी टाइम लग जाएगा।

^नया फायर स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इस पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। रमेशमढाण, एक्सईएननगर निगम करनाल