मां ब्रह्मचारिणी ने किया सृष्टि विस्तार
मांझंडे वाली सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही माता की चौकियों में प्रथम दिवस वीरवार रात्रि माता रानी का भव्य दरबार फूल मालाओं गुब्बारों से सजाया गया। पं. नरेश शर्मा ने पूजा अर्चना कराकर सतीश गुप्ता ने पावन ज्योत प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माता रानी का श्रृंगार योगेश बोगरा आरती रिंकू चौधरी ने की।
माता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की प्राप्ति होती है। माता रानी ब्रह्म लोक की संचालिका सृष्टि का विस्तार करती है। संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचीन शिव मंदर न्यू चार चमन सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड का सहयोग रहा। इसके बाद आरती प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सिमरण लांबा, सविता शर्मा, सविता गोयल, निशा मित्तल, ममता नागपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
मां के दूसरे रूप की पूजा-अर्चना की गई
करनाल|प्राचीनशिव मंदिर न्यू चार चमन में चल रही मां भगवती की पूजा, श्री रामायण पाठ के अंतर्गत दूसरे दिन पं. शशांक धर मिश्रा ने पूजा के पश्चात् शिव का जलाभिषेक कराकर मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। मिश्रा ने कहा कि सभी देवी देवताओं की प्रार्थना पर मां ब्रह्मचारिणी ने सृष्टि का विस्तार किया। धान बलराज भारती ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना करने से शक्ति अलौकिक तेज की प्राप्ति होती है। इस मौके पर माता तुलसी देवी, प्रेम सलूजा, सुनील गुप्ता, पूजा भारती, दिव्या भारती, सुनीता अरोड़ा, सुषमा चुटानी, आत्म वधवा, अशोक देम, दीवान साहिल भारती, राहुल चुटानी आदि मौजूद थे।