- Hindi News
- शिक्षण के साथ स्वरक्षण भी बेहद जरूरी : राजेश
शिक्षण के साथ स्वरक्षण भी बेहद जरूरी : राजेश
डॉ.गणेशदास डीएवी शिक्षण महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वरक्षक तकनीकों, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगताओं में छात्राध्यापकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट शिक्षक राजेश के निर्देशन में छात्राओं ने स्वरक्षण की विभिन्न तकनीकों का भव्य प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग में पहला, दूसरा तीसरा स्थान क्रमश: श्वेता, राखी वर्षा को दिया गया। आदर्श वाक्य लेखन में मेघा, मनीषा प्रभजोत ने पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता में प्रियंका रही प्रथम
प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता में पहला स्थान प्रियंका, श्वेता, शिवानी दीपिका को मिला, दूसरे स्थान पर रश्मि, धारणा, दिव्या पूजा तथा नेहा, संध्या लक्ष्मी संचिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. अर्चना, डॉ. सरोज, नीतू, ममता, प्रियंका, पूजा डॉ. मीनू शर्मा उपस्थित रही। प्रिंसिपल डॉ. राकेश संधू ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।