पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूसगढ़ में गाड़ी से राइफल और कारतूस किए बरामद

फूसगढ़ में गाड़ी से राइफल और कारतूस किए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पुलिसने गुप्त सूचना के आधार पर गुरप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट को नाकाबंदी कर सिविल लाइन पुलिस ने फुसगढ़ क्षेत्र से गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से एक 315 बोर राइफल, 23 जिंदा रौंद 315 बोर 3 खोल, एक 12 बोर की दोनाली, 19 जिंदा रौंद 12 बोर चार खोल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन करनाल में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विधानसभा चुनावों के चलते असला जमा करवाकर आचार संहिता का उल्ल्घंन किया। थाना प्रभारी ललित सिंह ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपना असला जमा करवा दें। अन्य ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन लोगों ने चुनावों को देखते हुए अपना असला जमा नहीं करवाया है। उनका हथियार जब्त कर, उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। पहले ही पुलिस जिलाभर के शस्त्रों को थाने में जमा करा रही है।