चोरीशुदा बाइक सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
करनाल | पुलिसने गुप्त सूचना के आधार पर भोला खालसा निवासी सतपाल उर्फ रिंकू को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस करनाल क्षेत्र से चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ उस वक्त गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार शहर में बाइक चोरों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। इससे पहले भी जिला पुलिस कई बाइक चोरों को पकड़ चुकी है। पुलिस का कहना है कि आमजन को चाहिए कि वे अपने वाहनों को केवल पार्किंग में ही खड़ा करें। ऐसे में वाहन चोरी होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए सभी को जागरूक होना होगा।