पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमित की तलाश में ग्रामीणों ने खुद बिछाए जाल

अमित की तलाश में ग्रामीणों ने खुद बिछाए जाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरारोड़ान के 22 वर्षीय टैक्सी चालक अमित कुमार की हत्या की आशंका के चलते युवक के शव को शुगर मिल के नजदीक आवर्धन नहर में खोज रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस इस मामले में गंभीर होती तो यहां पर गोताखोर बुलाकर उनकी मदद करती। ग्रामीणों को खुद गोताखोरों का काम करना पड़ रहा है। परिजनों के अनुसार उन्हें पता चला है कि अमित की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। नहर के दोनों किनारों पर बैठकर शव की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीण बीस-बीस युवकों के ग्रुप बनाकर अमित को खोज रहे हैं।

आवर्धन नहर में लापता अमित कुमार की खोज करते माजरा रोड़ान के ग्रामीण।

पानी कम कराएं

ग्रामीणराज कुमार, तरसेम, सुरेंद्र, संजय, परमिंद्र, कर्मबीर माजरा रोड़ान, अमित कुमार आदि ने एसपी डीसी से कहा कि नहर में पानी का बहाव तेज है, नहर से पानी को कम कराया जाए। एसपी डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नहर में पानी कम करवाया जाएगा। गौरतलब है कि 19 सितंबर को कुछ युवक उनकी गाड़ी को बुकिंग पर हरिद्वार लेकर गए थे। तब से अमित का कोई सुराग नहीं लग सका है।