पुलिस ने की कई जगह छापेमारी
करनाल | रामनगरनिवासी प्रॉपर्टी डीलर गोलीकांड में शामिल मुख्य आरोपी बलवान की निशानदेही पर पुलिस जगह जगह छापामारी कर रही है। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस की गिरफ्त में अाए एकमात्र आरोपी रिमांड के दौरान जो भी राज उगल रहा है। जो भी जानकारियां पुलिस को मुहैया करवा रहा है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। लेकिन पुलिस इस मामले को लगभग सुलझाने के काफी करीब पहुंच गई है।