किसी ने नहीं किया विकास
करनाल | करनालसीट से आजाद प्रत्याशी सुरेश मतलौडा ने रविवार को सदर बाजार में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि गत एक दशक में करनाल में विकास नाम की चीज सामने नहीं आई। किसी ने भी यहां के उद्योगों को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। करनाल का जूता, चावल और कृषि उद्योग विश्वभर में विख्यात है, परंतु जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण इस उद्योग को बड़ी पहचान नहीं मिल पाई। वे चुनाव जीतने के बाद हलके का समुचित विकास कराएंगे। मौके पर नरेंद्र मित्तल, सुखराम बेदी, कृष्णा गोयल, जीत राम आिद मौजूद थे।
करनाल. लोगोंसे रू-ब-रू होते आजाद उम्मीदवार सुरेश मतलौडा।