स्क्रीन पर दिखेगा मत का भुगतान
मतदाताओं को बताया वोट डालने का महत्व
करनाल | विधानसभाआम चुनाव में 15 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान के लिए सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ड्रामा पार्टियां और भजन मंडलियां मतदाताओं को जागरूक करने में जुटी हैं।
रविवार को कंबोपुरा, मदनपुर,जाणी,जुंडला, पिचौलियां, औंगद , गोंदर चिड़ाव, शाहपुर, गांव में प्रचार अभियान चलाया। विभाग के प्रचार अमले ने जहां मतदाताओं मत के महत्व के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता की जानकारी भी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बलराज सिंह के निर्देशानुसार अब तक सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा दर्जनों गांवों में जागरुकता अभियान को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ड्रामा वैन द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान जारी है। इस दौरान गीतों,भजनों,और नाटकों नुक्कड़ सभाओं के माध्यमों से 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता भारत सप्ताह बारे भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वोटर वेरिफिएबल पेपर आडिट ट्रेल सिस्टम यानि वीवी पैट व्यवस्था ड्राप बाक्स सहित केवल एक प्रिंटर मशीन हैं, जो वोटर द्वारा मत प्रयोग करने के उपरांत उसे एक पर्ची के रूप में प्रदर्शित करती है, यह देखने के लिए कि आपने किसको वोट डाला है। उल्लेखनीय है कि यह ट्रायल प्रदेश में थानेसर,करनाल,पानीपत, सोनीपत,रोहतक,तथा गुडगांव में किया गया जा रहा है।