पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे देश में बासमती चावल पर एक ही यूनिफार्म लॉ लागू हो : सेतिया

पूरे देश में बासमती चावल पर एक ही यूनिफार्म लॉ लागू हो : सेतिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। | राइसएक्सपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया ने कहा कि राइस एक्सपोर्ट में जो भी दिक्कतें रही हैं दोहरे कानूनों की वजह से रही है। दिल्ली पंजाब में जीरो प्रतिशत टैक्स है तो हरियाणा में नौ प्रतिशत टैक्स है। देश में जीरो से लेकर 13 प्रतिशत तक टैक्स है। जबकि पूरे देश में एक यूनिफार्म लॉ अर्थात काॅमन लॉ होना चाहिए। वे पिक्सी कंसलटिंग सोल्यूशन लिमिटेड की ओर से 12 दिसंबर से सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में लगाए जाने वाले तीन दिवसीय राइस महाकुंभ को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

सेतिया ने कहा कि बासमती चावल के एक्सपोर्ट को लेकर भारत की मोनोपोली है। 30 प्रतिशत चावल ईरान में जाता है, जिस पर टेंपरेरी बेन लगाया हुआ है। इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी कमजोरियां हैं। जबकि पूरे देश में टैक्स की दर समान होनी चाहिए फिर चाहे वह 10 प्रतिशत हो या 20 प्रतिशत। किसानों को भी अपनी फसल के वाजिब दाम मिले इसके लिए सरकार को चाहिए कि वह अनाज मंडियों को किसान केंद्र बनाए। क्योंकि यहां पर हर साल हजारों किसान आते हैं। जहां तक पेस्टीसाइड के छिड़काव की बात है यह काम सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। दूसरे देशों की तरह छोटे जहाजों से दवा का छिड़काव होना चाहिए।

इंद्री | भादसोंपिकाडली एग्रो इंडस्ट्री चीनी मिल 15 दिसंबर से चालू हो जाएगा। मिल के प्रशासनिक प्रबंधक रामपाल शर्मा ने बताया कि चीनी मिल को 15 दिसंबर तक हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। इसे लिए किसानों को इन्डेंट जारी कर दिए गए हैं। सभी किसानों को एसएमएस के जरिए भी सूचना दी गई है।

सेक्टर-12 में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते विशाल गुप्ता।