करनाल। करनाल से 13 किलोमीटर दूर, कुटेल में बनने वाली कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजों के इलाज की वह तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में हैं। सरकार यूनिवर्सिटी के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने फिलहाल सिर्फ यूनिवर्सिटी का ऐलान किया है। जल्दी ही यह बता दिया जाएगा कि यहां क्या-क्या होगा। यह दावा है इंद्री के विधायक और खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज का। यह उत्तर हरियाणा में पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी। इसके बन जाने के बाद इलाके की जनता को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई या दिल्ली की तरफ नहीं भागना पड़ेगा।
एक माह में की जा चुकी हैं तीन बड़ी घोषणाएं : करनाल को एक और सौगात अब बीजेपी सरकार ने दी है। यह है कुटेल में कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा। गत दिनों से यह भाजपा की ओर से की गई तीसरी बड़ी घोषणा है। गत एक माह की अवधि में करनाल के लिए नया बस अड्डा, पश्चिमी बाइपास बनाना, अब कल्पना चावला मेडिकल महाविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, चंद्रप्रकाश कथूरिया, जगमोहन आनंद, जगदेव पाढ़ा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, कृष्ण गर्ग, दीपक ध्वन आदि ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है। जबकि शहर की जनता का कहना है कि इन कामों पर सरकार को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करा देना चाहिए।
मेडिकल कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज शहर के अंदर अस्पताल का जो निर्माण हो रहा है इसे 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कॉलेज अस्पताल को तैयार करने में सरकार द्वारा 645 करोड़ रुपए खर्च किए जाने के प्रावधान के चलते अब तक 147 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। सरकार के निर्णय के अनुसार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज ऑफ इंडिया की स्वीकृति के बाद वर्ष 2016-17 के सत्र में 100 एमबीबीएस की सीटों पर दाखिला दिया जाने का प्रावधान है।
सड़क चौड़ा करने के भी जारी किए गए हैं आदेश : मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में यातायात जाम की समस्या हो इसके लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ लगती सड़क को चौड़ा किया जाए। उन्होंने कॉलेज के साथ लगते गंदे पानी के नाले को भी ढकने के निर्देश दिए हैं।
घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण का पैतृक गांव कुटेल है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी के विस्तार के लिए और जगह की जरूरत पड़ी तो वह भी उपलब्ध कराएंगे।
कुटेल के ग्रामीणों ने जताई खुशी, बांटे लड्डू : मुख्यमंत्रीकी घोषणा के बाद कुटेल गांव के लोगों ने पंचायत भवन में जमा होकर मुख्यमंत्री और घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण का आभार जताया। सरपंच कृष्ण कुमार और सभी पंचों ने लड्डू भी बांटे। ग्रामीण सतीश कुमार और शमशेर सिंह ने बताया कि बीते 30 वर्षों में घरौंडा में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगी। अब मेडिकल विश्वविद्यालय बनने से केवल स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी बल्कि लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
खट्टर ने 88 दिन में निभाया अपना वादा : विधानसभा चुनाव से पहले, 16 सितंबर को करनाल के सेक्टर-9 में हुई जनसभा में मनोहर लाल खट्टर ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को शहर से बाहर ले जाने का ऐलान किया था। उस सभा में खट्टर ने कहा था कि मौजूदा मेडिकल कॉलेज काफी कम जगह पर बनाया जा रहा है लेकिन अगर वह जीते को इसके लिए जगह की कमी नहीं रहने देंगे। शनिवार को 88 दिन बाद उन्होंने इस वादे को पूरा कर दिया।
कुटेल के सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत ने जनवरी 2012 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के सामने मेडिकल कॉलेज कुटेल गांव में बनाने का प्रस्ताव रखते हुए इसके लिए सौ एकड़ जमीन देने की घोषणा की थी। पंचायत के पास लगभग 235 एकड़ पंचायती भूमि है, जिसके चारों तरफ चौड़ी सड़कें लगती है।
5 साल मेडिकल कॉलेज में लगेंगी कक्षाएं
(करनाल . कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माणाधीन भवन।)