पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल सुबह छाई काली घटा फिरहुई बरसात, कई जगह पड़े ओले

अल सुबह छाई काली घटा फिरहुई बरसात, कई जगह पड़े ओले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। मौसम ने पलटी मार ली है, अल सुबह करीब 6 बजे आसमान में काली घटा जम गई थी। करीब सवा नौ बजे बरसात हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा। निसिंग अन्य इलाकों में ओले भी पड़े। जहां असंध इलाके में ओले भी पड़े हैं, वहीं देहात में कई स्थानों पर पांच एमएम तक बरसात आंकी गई है। आज कुछ तेज और कल कुछ कम बरसात होने के आसार बन गए हैं।
यूं घटता गया पारा
सुबह 10 बजे 21 डिग्री
दोपहर एक बजे 19 डिग्री
दोपहर 3 बजे 15 डिग्री
नॉलेज : क्या है डब्ल्यूडी : भूमध्य सागर से हवाएं उठती हैं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता है। यह टर्की, सीरिया, ईरान, इराक, अफगानिस्तान, पाक से होता हुआ जम्मू कश्मीर से टकराता है। हवा में डिस्टरबेंस होता है, यह पश्चिमी दिशा से आता है, इसलिए इसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।
सर्दी की पहली बरसात: अचानक आई बरसात के कारण जैसे ही ठंडक बढ़ी तो लोग दिन में ही ठिठुर गए। यह ठिठुरन अगले दो दिनों तक यूं ही जारी रहेगी। क्योंकि और बरसात की संभावना है। इसके अलावा बरसात के जाने के बाद फिर से न्यूनतम तापमान भी कम हो सकता है।
- गेहूं, सरसों चारे को लाभ।
- 15 डिग्री पारा, ठिठुर गए लोग।