करनाल | सेक्टर14 में स्थित बैंक मैनेजर के घर में अज्ञात चोरों ने देर रात ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के गहने 15 हजार की नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने केस दर्ज अज्ञात चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
अज्ञात चोरों ने सेक्टर 14 में बनी कोठी में सेंधमारी कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस कोठी में यूको बैंक के मैनेजर योगेश रहते हैं, जो पिछले कई दिनों से परिवार सहित बिहार गए थे। जब वे शुक्रवार को घर लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए हैं।
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने कहा कि घर में 15 हजार की नकदी, साेने चांदी के जेवर सहित काफी अन्य कीमती सामान चोरी था।
वहीं दूसरी ओर मेरठ रोड स्थित जनरल स्टोर को शटर तोड़कर अज्ञात चोर नकदी अन्य सामान चोरी करके ले गए। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे लगे शटर को उखाड़ने की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शुक्रवार की रात जिमीदारा जनरल स्टोर में सेंधमारी की। भीम सिंह ने कहा कि वे रात को दुकान के पीछे वाले शटर पर ताले लगाकर गए थे।
सुबह आकर देखा तो शटर टूटा हुआ था। अज्ञात चोर दुकान के अंदर रखे छह हजार की नकदी किराने का सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द पकड़े, ताकि वे बिना चोरी के भय से शहर में व्यापार कर सके।
किरयाने का सामान ले गए
सेक्टर 14 के सूने मकान काे बनाया निशाना, फिर से उठे सुरक्षा पर सवाल ।
(सेक्टर 14 में चाेरी के बाद बिखरा सामान।)