- Hindi News
- सर्दी में खराब नहीं होगी हरियाली बूढ़े पेड़ों को बचाएगा वन विभाग
सर्दी में खराब नहीं होगी हरियाली बूढ़े पेड़ों को बचाएगा वन विभाग
पुरानेपेड़ों को जमींदोज होने से बचाने के प्रयास घनी सर्दी शुरू होने से ठीक पहले शुरू हो रहे हैं। वन विभाग शहर में ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर रहा है।
अब तक 12 पेड़ों की सूची बन भी चुकी है। इन पेड़ों को या तो स्पॉट दी जाएगी या फिर इनमें लगे दीमक को मारने के लिए भी विभाग दवाई मंगा रहा है। ताकि पेड़ों को टूटने से हर हाल में बचाया जा सके। मेकेनिकल स्तर पर भी राय ली जा चुकी है, इसके तहत प्रक्रिया आगामी सोमवार से प्रारंभ हो जाएगी। जो पेड़ अब तक टूट चुके हैं, उनकी जगह फलदार पौधे भी शहर में फरवरी माह में लगाए जाने हैं।
कईपेड़ टूटने के कगार पर : शहरके मॉल रोड सहित कई अन्य मार्ग हैं, जिन पर पेड़ किसी भी समय गिर सकते हैं। इनको तुरंत प्रभाव से चिह्नित कर लिया गया है। अब तक 12 पेड़ों की बात सामने आई है। इनमें कई पेड़ शीशम के हैं, जो दीमक के कारण खराब हो रहे हैं। इन पर दवाई डालकर इन्हें बचाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि हरियाली बढ़ी रहे।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस समय शहर में करीब 10 हजार पेड़ हैं। फरवरी माह में शहर के कई रोड पर पौधे लगाए जाएंगे। इनमें डीएवी वूमन कॉलेज के पीछे वाला रोड, रेलवे रोड से मॉल रोड को जोड़ने वाले रोड से चौधरी कॉलोनी का रोड शामिल है। इसके अलावा नई अनाज मंडी के समीप का एरिया अन्य इलाकों में फरवरी माह में पौधे लगाए जाने की योजना है।
शहर में कई बूढ़े पेड़ों को बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दीपक मारने की दवा कई जगहों पर स्पॉट देकर पेड़ों को बचाने की योजना बन चुकी है। इन पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नरेशरंगा, जिलावन अधिकारी करनाल।