पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेगुलर कराने की एवज में मांगे पचास हजार

रेगुलर कराने की एवज में मांगे पचास हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। डिपो में लगे बजीद खान ने रोडवेज जीएम रविंद्र पाठक को शिकायत दी है कि डिपो में कार्यरत एक कर्मचारी ने उनसे रेगुलर करवाने की एवज में पचास हजार की मांग की है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी उनसे पक्का करवाने के लिए लगातार पैसों की मांग कर रहा है। इस बारे में जब रोडवेज के जीएम रविंद्र पाठक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में कर्मचारी की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले को लेकर ज्यादा नहीं बताया जा सकता। अभी तो शिकायत ही मिली है।