पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गौरवमयी एवं अभूतपूर्व उपलब्धि है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को पहली बार संबोधित करते हुए ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। सरकार के प्रयासों से तीन माह में ही संयुक्त राष्ट्र ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए भारत के प्रस्ताव का 175 से अधिक देशों ने समर्थन किया है और यह अद्भुत उपलब्धि सवा करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान एवं गर्व की बात है।