जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा परोपकार
करनाल | उपायुक्तडाॅ. जे गणेशन ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार है। समाज सेवियों, एनजीओ तथा सामाजिक संगठनों के सहयोग से समाज के जरूरतमंद लोगों को काफी आशाएं है। वासुदेवा चेरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसा सामाजिक मंच है जो समय-समय पर जरूरतमदों को सहायता उपलब्ध करवाता रहता है। उपायुक्त शनिवार को सेक्टर-9 के सामुदायिक केंद्र में डीआर वासुदेवा चैरिटेबल ट्रस्ट सेवानिवृत अधिकारियों के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को रजाई वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि डीआर वासुदेवा ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। यह सभी प्रयास काफी सराहनीय है। लोगों को चाहिए कि वे जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने एमडीडी अनाथालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर छोटे अनाथ बच्चों का पालन पोषण किया जाता है तथा इन बच्चों को शिक्षित करके इन्हें काबिल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अनाथालय के प्रबंधक पीआर नाथ का यह कार्य असलियत में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भी स्वच्छता मिशन के तहत सफाई अभियान की शुरूआत की है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे भी सरकार के इस अभियान में सहयोग करके इसे सफल बनाएं। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि प्रशासन हर संभव सभी का सहयोग करने के लिए प्रयासरत है।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इसअवसर पर आरएन वासुदेवा, एचसी कौशिक डा. जीके भटनागर, डाॅ.जीडी शर्मा, एससी कौशिक, वीएस चौधरी, महेन्द्र प्रताप, बीआर बत्तरा, महाबीर दल ट्रस्ट के प्रधान कैलाश गुप्ता, केके गर्ग उपस्थित थे।
करनाल. रजाईबांटते डीसी जे गणेशन एसपी अभिषेक गर्ग अन्य।