यूनिवर्सिटी बनाने के निर्णय का स्वागत
करनाल| नगरनिगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुटेल में लगभग 100 एकड़ में मेडिकल विश्वविद्यालय बनाने के निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के लिए यह एक रोजगारपरक अनुकरणीय कदम है।
चन्द्र प्रकाश कथूरिया और जगदेव पाढा ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि विकास के क्षेत्र में अब करनाल पिछड़ा क्षेत्र नहीं रहेगा। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना किसी वायदे के करनाल की जनता की आत्मिक भावना को भांपते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ मेडिकल विश्वविद्यालय बनाने का जो फैसला लिया है वह अन्य राज्यों के लिए भी किसी प्रेरणा से कम नहीं रहेगा। बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं जनक पोपली, आशीष मित्तल, महिला विंग की अध्यक्ष मीना कांबोज , निर्मला बैरागी, निरूपमा सदर, यशपाल ठाकुर, हरि सिंह रोड़, बलजीत सिंह जग्गा, तेजबीर सिंह, दीवान सिंह, कुलदीप शर्मा, वेदपाल, ईलम सिंह, प्रवीन लाठर, शमशेर नैन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।
करनाल वासियों में खुशी
करनालकैंप आफिस के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुटेल में लगभग 100 एकड़ में बनने वाले मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय करनाल के लोगों के लिए एक अनुपम सौगात है।