- Hindi News
- निफा ने की मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की सराहना
निफा ने की मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की सराहना
डाॅ.कल्पना चावला मेडिकल कालेज को कुटेल के पास 100 एकड़ में बनाने के हरियाणा सरकार के फैसले का सामाजिक संस्था निफा के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना अन्य सदस्यों ने स्वागत किया है।
आशा जताई है कि इस फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए कम से कम समय में मेडिकल कालेज, विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। कल्पना चावला मेडिकल कालेज की मुहिम में मुख्य संयोजक रहे पन्नु ने कहा कि जहां इस घोषणा को शीघ्रता से पूरा करने की आवश्यकता है, वहीं वर्तमान सिविल अस्पताल के काम को रोका नहीं जाना चाहिए।