पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाक स्तर पर 4 हजार ने दी रोड सेफ्टी परीक्षा

ब्लाक स्तर पर 4 हजार ने दी रोड सेफ्टी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीअभिषेक गर्ग मार्ग दर्शन में सतीश कुमार उप-पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, करनाल के नेतृत्व मे रोड सैफ्टी ट्रैफिक नियमों बारे स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए ली जा रही परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला करनाल के कुल 4 हजार बच्चों ने ब्लाक लेवल पर भाग लिया। जिनका चयन करीब ढाई लाख

लोगों मे से हुआ था। ब्लाक स्तर पर लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3, के स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन सुबह 10 बजे जिला करनाल के ब्लॉक इंद्री, ब्लाक असंध , ब्लाक घरौंडा, ब्लाक नीलोखेड़ी ब्लाक निसिंग ब्लाक करनाल में किया गया। एसपी ने विभिन्न स्कूलों में स्वयं जाकर रोड सैफ्टी यातायात के नियमों बारे दी जा रही परीक्षा का मुआयना किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, करनाल, प्रभारी हाईवे उप निरीक्षक गौरव पुनिया, सपना जैन, बीईओ आिद मौजूद रहे।

करनाल. रोडसेफ्टी की परीक्षा देते बच्चे।