पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में चला विकास का चक्र : कल्याण

प्रदेश में चला विकास का चक्र : कल्याण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक | विधायकहरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज प्रदेश में विकास का चक्र चल चुका है। मुख्यमंत्री ने गांव कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की घोषणा कर घरौंडा हलके को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। प्रदेश मुख्यमंत्री के इस फैसले से लोकसभा क्षेत्र करनाल सहित आस-पास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कल्याण अपने धन्यवादी दौरे के तहत लालुपूरा, सदरपूर, तारपूर, भरतपूर, पीर बड़ौली सहित करी आधा दर्जन गांवों का दौरा करने के बाद गांव चौरा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

शनिवार को गांव चौरा के सनातन धर्म मंदिर के निकट आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि वे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं और जो भी समस्याएं लोगों को पेश रही हंै। उन सभी समस्याओं को निदान इन दौरों के बाद किया जाएगा, ताकि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ पंचायती राज के एसडीओ केजी गोयल, राजीव आहुजा, रमेश बैरागी, मांगेराम लालुपूरा, भोपाल, गोवर्धन, मदनलाल, श्यामा कश्यप, जयभगवान सदरपुर, रामसिंह, डॉ. बंशी, पंकज खुराना, डिम्पी सलूजा, राजेंद्र सरपंच, डॉ. पुन्ना कश्यप, नरेंद्र सलूजा, संजीव खुराना, रोहताश तोमर, लक्की तोमर, राज सैनी, कर्म सिंह सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मूनक. ग्रामीणोंसे रू-ब-रू होते हलका विधायक एवं उपस्थित ग्रामीण।