पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाए : सिंधू

मिड डे मील कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाए : सिंधू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | मिडडे मील योजना को बंद करने या ठेकाकरण करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा। केंद्र राज्य की भाजपा सरकार मिड डे मील वर्करों के रोजगार को पक्का करने,श्रमिक मानते हुए न्यूनतम वेतन सामाजिक सुरक्षा लागू करे। यदि ऐसा नहीं होता तो जिस दिन केंद्र सरकार बजट पेश करेगी। उस दिन देशभर से लाखों मिड डे मिल वर्कर संसद का घेराव करेगी। यूनियन वर्कर्स संयोजक एआर सिंधू सती मंदिर धर्मशाला में दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के उदघाटन में कही। समिति चेयरमैन ओपी सिंहमार ने कहा कि केंद्र सरकार तमाम परियोजनाओं को बंद करने पर तुली हुई है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सतबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सता में आए, लेकिन अभी तक उनके तमाम कदम मजदूरों, कर्मचारियों के खिलाफ जा रहे है। इस अवसर पर हरीश बागी, कृष्ण कुमार, वाईपी यादव, शरबती देवी, लाल देवी, शिमला, कमलेश सहित अन्य मौजूद रहे।