प्रोफेशनल ड्राइविंग प्रशिक्षण 19 को
हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के प्रबंधक जगदीश पाहुजा ने बताया कि मारूति सुजूकी इंडिया लिमिटेड कंपनी की सौजन्य से पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को नि:शुक्ल प्रोफेशनल ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के इच्छुक युवा 19 दिसंबर तक अपने दस्तावेज निगम के कार्यालय पुरानी अनाज मंडी स्थित मार्किट कमेटी के भवन में जमा करवा सकते हैं। आवेदनकर्ता की आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्हें आवेदन के साथ पहचान पत्र, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आय का प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा।