पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग हादसों में तीन की मौत

अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | शनिवार को जिलेभर में हुए तीन अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई। पुलिस तीनों मामलाें की जांच कर रही है। पहली घटना घरौंडा फ्लाईओवर पर हुई, इसमें वाहन की टक्कर लगने से पूनम की मौत हो गई, जबकि कृष्णा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना सालवन में हुई। यहां वाहन की चपेट में आने से 11 वर्षीय सोमवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवीर साइकिल पर सवार था और ट्रक ने उसे कुचल दिया।
तीसरी घटना में करनाल रेलवे स्टेशन से 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।