पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूएनओ मनाएगा विश्व योग दिवस

यूएनओ मनाएगा विश्व योग दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पतंजलियोग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक शनिवार को समिति के जिला मुख्यालय में हुई। बैठक में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इसके लिए पीएम का आभार व्यक्त किया। स्वामी रामदेव के आह्वान पर पीए ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में विश्व योग दिवस मनाए जाने की मांग की थी। यूएनओ ने इसे स्वीकार करते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की घोषणा की है। इस विश्व योग दिवस को मनाए जाने के लिए 177 देशों ने समर्थन किया है। समिति के जिला अध्यक्ष राव सूर्यदेव जिला संयोजक राणा ठाठ सिंह ने बताया कि स्वामी रामदेव के निर्देशन में समिति द्वारा देश के 600 जिलों, 500 से अधिक तहसीलों लाखों गांवों में देश के करोड़ों लोगों की सेवा की जा रही है।