सभा में शहीद बिनोय को दी श्रद्धांजलि
करनाल | बिनोयबसु संसद के शहीदों के बलिदान दिवस पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भारतीय आजादी आंदोलन के युवा शहीद बिनोय बसु संसद हमले के शहीदों को उनके बलिदान दिवस पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के देशभक्त सदस्यों द्वारा नमन किया गया। इस अवसर पर रेलवे रोड़ शाद काम्पलेक्स में स्थित शहीदों के मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में शहीदों के चित्र पर पुष्प भेंट किए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा चेयरमैन बलजीत सल्याण ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से भगत सिंह, राज गुरू सुखदेव ने मिलकर देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूमा था। उसी तरह बिनोय बसु, दिनेश गुप्ता बादल गुप्ता ने भी एक साथ मिलकर आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन तीनों ने मिलकर क्रूर अंग्रेजी शासक सिम्पसन को मौत के घाट उतारा और तत्पश्चात अपने आप को गोली मारकर अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन शहीद बिनोय बसु ने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी।