पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‌~ 5 करोड़ से सुधरेंगी सेक्टर तीन की सड़कें

‌~ 5 करोड़ से सुधरेंगी सेक्टर-तीन की सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कोंकी स्पेशल रिपेयर के अलावा सेक्टर-3 में नया ट्यूवबेल लगाया जाएगा। क्योंकि सेक्टर का विस्तार होने की वजह से पेयजल की समस्या काफी विकराल होती जा रही है। पानी की कमी के बारे में कई बार एचएसआईआईडीसी अधिकारियों को अवगत कराया। विभाग द्वारा काफी समय पहले सेक्टर में नया टयूबवेल लगाने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ था। जो मंजूर हो चुका है।

बिछेगीनई सीवरेज लाइन

सेक्टरमें जहां पर सीवरेज लाइन नहीं बिछी हुई है। वहां पर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। सीवरेज लाइन होने की वजह से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। बरसात का पानी काफी समय तक सेक्टर में जमा रहता था। जब तक पानी की निकासी नहीं होती थी, तब तक सेक्टर के अंदर जाने आने में उद्योगपतियों को काफी परेशानी होती थी।

सभी सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। सड़कों की रिपेयर होने से उद्योगपतियों को काफी हद तक सुविधा होगी। इसके अलावा सेक्टर में एक नया टयूबवेल भी लगाया जाएगा। जहां सीवरेज लाइन नहीं है, वहां पर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य अक्टूबर माह में शुरू होने की संभावना है। कर्णसिंह पुनिया, एक्सईएन,एचएसआईआईडीसी करनाल।

भास्कर न्यूज | करनाल

एचएसआईआईडीसीद्वारा इंड्रस्ट्रीज सेक्टर 3 में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से सभी सड़कों की स्पेशल रिपेयर की जाएगी। विभाग को सरकार की ओर से सड़कों की रिपेयर के लिए बजट भी मिल चुका है। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इन सड़कों पर एक अक्टूबर तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। क्योंकि बरसात का समय सितंबर के अंतिम सप्ताह तक माना जाता है।

इस कारण विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है। विभाग द्वारा इन सड़कों के लिए रिपेयर के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की रिपेयर के अलावा सेक्टर में कई कार्य करवाए जाने है। ताकि सेक्टर का कायाकल्प किया जा सके। काबिलेगौर है कि उद्योगपति सेक्टरों की दशा दयनीय होने के कारण कई बार विभाग सरकार से सड़कों की रिपेयर करवाने की गुहार लगा चुके थे। उनकी मांग के आधार पर ही सड़कों की रिपेयर करवाई जा रही है।

सड़कोंपर जमा रहता है पानी

सड़कोंकी हालात इतनी दयनीय हो गई है कि इन पर वाहनों का चलाना भी काफी मुशिक्ल हो रहा था। सड़कें टूटी फूटी होने के कारण जगह जगह पानी जमा रहता है। कई जगह तो सड़