विभागों ने मिलकर हटवाए होर्डिंग्स
असंध. शहरमें लगे होर्डिंग्स को ले जाते कर्मचारी।
असंध| नागरिकप्रशासन, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर में होर्डिंग्स हटाओ अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत सालवन, सफीदों, जींद, करनाल, कैथल मार्ग सहित विभिन्न मार्गों बाजारों से होर्डिंग्स हटाए गए। नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, हरीश, अमित, सूरजभान, हरबीर राणा आदि अधिकारियों कर्मचारियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू हो गई है। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अनुमति लेकर ही राजनैतिक दलों के नेता अन्य उम्मीदवार शहर में चयनित स्थानों पर ही होर्डिंग, बैनर पोस्टर इत्यादि प्रचार सामग्री को चस्पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निजी सम्पति पर भी बिना अनुमति के प्रचार सामग्री चस्पा करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।