पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा प्रत्याशी चुनने की शपथ दिलाई

अच्छा प्रत्याशी चुनने की शपथ दिलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्री से ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतारे भाजपा

करनाल. लघुसचिवालय के सभागार में प्रेस वार्ता करते डीसी बलराज सिंह।

करनाल. अच्छेप्रत्याशी को विधानसभा में भेजने की शपथ दिलाते जोगिंद्र रांवर।

यहां चलेगा अभियान

प्रशासनद्वारा 20 गांव के 38 पोलिंग बूथों को संवेदनशील तथा 28 गांव के 77 पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा संवेदनशीलता कम करने के लिए इन बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा प्रशासन के निर्देश पर अन्य संबंधित अधिकारी इन बूथों में जाकर स्थानीय लोगों से मिलेंगे। यह संवेदनशीलता कम करने एवं माहौल को सामान्य बनाने की एक पहल होगी। इस दौरान स्थानीय मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक माहौल में वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

परीक्षण का काम पूरा

विधानसभाचुनाव में मतदान के लिए तकरीबन 3463 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। प्रशासन के पास यह मशीनें उपलब्ध हैं जिनके पहले चरण के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। ईवीएम के रख-रखाव तथा संचालन एवं चुनाव मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के बारे में अधिकारियों एवं मतदान कर्मचारियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है।

विधानसभा चुनाव | लघु सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का किया आह्वान

जुंडला. भाजपाआलाकमान पर असंध हलके से बाहरी को चुनावी टिकट दिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। युवा मंच असंध से जुड़े युवाओं ने जुंडला बस अड्डे के समीप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राम बिलास शर्मा के विरूद्व नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। युवाओं का आरोप है कि आलाकमान ने बाहरी व्यक्ति को असंध से उम्मीदवार बना कर असंध हलका के वोटरों के साथ भारी अन्याय किया है। जिसको किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि अगर भाजपा ने घोषित प्रत्याशी को तुरंत चुनावी मैदान से नही हटाया गया तो हलके के गांव-गांव में भाजपा के शीर्ष नेताओं के पुतले जला कर घोषित प्रत्याशी को हराने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान गुरनाम कुमार, रोहित,अमित, पंकज, राहुल, काला पुनिया, अमन कुमार, गौरव, जितेंद्र सिंह सहित कई युवा ग्रामीण मौजूद