- Hindi News
- दून स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते सात पदक
दून स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में जीते सात पदक
करनाल . बच्चोंको सम्मानित करते स्कूल निदेशक।
करनाल | दूनइंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के झंडे गाड़ते हुए भिवानी में गत दिवस आयोजित अंडर-14 स्कूल स्टेट बॉॅक्सिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, दो रजत तीन कांस्य पदक जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
दून इंटरनेशनल बाक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों निशांत (सूर्या) अनिल ने गोल्ड मैडल तथा संचित विकास ने सिल्वर मैडल तथा अमन, शुभम शुसेन ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। जिला करनाल दून इंटरनेशनल स्कूल का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाले इन उभरते बाक्सिंग सितारों को दून स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। पुरस्कार आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जेल अधीक्षक जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल शेर सिंह तथा अति सम्माननीय अतिथि के तौर पर वरिष्ठ खेल अधिकारी सेवानिवृत जेसी बब्बर उपस्थित हुए।