- Hindi News
- आयोग करेगा अल्पसंख्यकों के हकों की सुरक्षा: त्रिलोचन सिंह
आयोग करेगा अल्पसंख्यकों के हकों की सुरक्षा: त्रिलोचन सिंह
हरियाणाराज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह ने असंध के गांव बांसा और पक्का खेड़ा का दौरा कर ग्रामीणों को आयोग से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का गठन इसलिए किया है ताकि अल्पसंख्यक वर्ग को उसके अधिकार मिल सकें और उन्हें कोई प्रताड़ित करे। गांव के गुरुद्वारा में ग्रामीणों ने त्रिलोचन सिंह को आयोग का चेयरमैन बनाए जाने पर सीएम का आभार व्यक्त किया।
त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आप लोग पिछले 20 सालों से लगातार सहयोग कर रहे हो उसी सहयोग की बदौलत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग के दूरगामी परिणाम निकलेंगे। अल्पसंख्यकों में सिख, मुसलमान इसाई धर्म के लोग आते हैं। इनको अगर प्रशासनिक अधिकारी नाजायज तंग करता है तो आयेगा उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। स्वागत करने वालों में अमनदीप सिंह बांसा, गुरनाम सिंह पक्का खेड़ा, कंवर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह आिद शामिल थे।